फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Due to the drizzling rain of Sawan, the hope of the farmers

Shravasti News: सावन की रिमझिम बरसात से किसानों में जगी आस

Wed, 05 Jul 2023 08:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 05 Jul 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
Due to the drizzling rain of Sawan, the hope of the farmers
जलनिकासी का प्रबंध न होने से ग्रामीणों की बढ़ी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। तराई में सोमवार रात से सावन के मेघ मेहरबान हैं। सोमवार व मंगलवार रात हुई बरसात के बाद किसानों में बेहतर पैदावार की आस जगी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जलनिकासी का उचित प्रबंध न होने व बदहाल सफाई व्यवस्था के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।

वैशाख से लेकर आषाढ़ तक जिले में बरसात न होने के कारण धरती प्यासी थी। वहीं सावन लगने के साथ ही सोमवार मध्य रात के बाद शुरू हुई झमाझम बरसात भोर तक जारी रही। वहीं मंगलवार रात भी जिले के कई हिस्सों में झमाझम तो कहीं रिमझिम बरसात हुई। इसके बाद जहां धान की नर्सरी डाल चुके किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं जिन किसानों ने किसी तरह नर्सरी तैयार कर ली थी, वह अब पंपिंग सेट आदि का सहारा लेकर धान की रोपाई में जुट गए हैं। बीच-बीच होने वाली बरसात ने किसानों में बेहतर पैदावार की उम्मीद जगा दी है। हालांकि इस बरसात ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है। भिनगा व नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल सफाई व्यवस्था व जलनिकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण जगह-जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed