फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Due to the drawbacks, the charge-in-charge is reprimanded

कमियां मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को डांटा

Sun, 28 Jul 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Due to the drawbacks, the charge-in-charge is reprimanded
सीएचसी का निरीक्षण सीएचसी गिलोला का निरीक्षण करते डीएम, सीडीओ व एडीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल देखने के लिए शनिवार शाम डीएम ने सीडीओ व एडीएम के साथ सीएचसी गिलौला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीज व तीमारदारों से हाल जाना। निरीक्षण के दौरान उन्हें गंदगी देखने को मिली, इस पर संबंधित को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ओपी आर्य ने सीडीओ अवनीश राय व एडीएम योगानंद पांडेय के साथ शनिवार शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला वार्ड के निरीक्षण में जानकारी हुई कि सुनीता पत्नी राम नरेश का 26 जुलाई को संस्थागत प्रसव हुआ था। इसे प्रसव के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने उपस्थित प्रभारी चिकित्साधिकारी अनिल सिंह को फटकार लगाते हुए ढंग से कार्य करने की नसीहत दी। इस दौरान उन्होंने अप्रैल से अब तक हुए संस्थागत प्रसव व जननी सुरक्षा योजना से लाभान्वित महिलाओं का ब्योरा तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा स्टाक एवं वितरण पंजिका का सही प्रकार से अंकन नहीं किए जाने, एक जुलाई के बाद कूड़ा उठाने वाली एजेंसी की ओर से कूड़ा न उठाने तथा अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था खराब होने पर नाराजगी जताई। इस पर उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से इस लापरवाही के लिये पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान डीएम ने राष्ट्रीय बाल सुरक्षा योजना के तहत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने वाली आरबीएसके टीम से अब तक किये गये इलाज का ब्योरा मांगा। इस पर टीम प्रभारी कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाए। डीएम ने टीम के सदस्यों को रोस्टर बनाकर प्रत्येक विद्यालय में जाने व प्रत्येक बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण करने का निर्देश दिया।

इसके बाद उन्होंने कोल्ड चेन, स्टोर रूम, दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों व पैरामेडिकल कर्मियों को कार्य में बदलाव लाने, अस्पताल में आने वाले मरीजों को बिना भेदभाव के सभी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। दोबारा निरीक्षण में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलती है तो चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्यवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed