फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dry run successful, preparation for corona vaccination complete

ड्राई रन सफल, कोरोना टीकाकरण की तैयारी पूरी

Mon, 11 Jan 2021 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Dry run successful, preparation for corona vaccination complete
गिलौला सीएचसी में टीकाकरण के लिए कराया गया ड्राई रन - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में जिला अस्पताल सहित सात चिकित्सालयों में सोमवार को दूसरी बार कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन कराया गया। इस दौरान 195 लोगों को इस प्रक्रिया में शामिल किया गया। ड्राई रन में शामिल सभी लाभार्थी स्वास्थ्य कर्मी थे। जिन्हें पहले चरण में टीका लगाने के लिए पोर्टल पर सूचीबद्ध किया जा चुका है। दूसरे चरण के ड्राई रन की सफलता से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

जिले में इसी सप्ताह कोरोना वैक्सीन आने वाली है। यह वैक्सीन आम लोगों को लगाने से पूर्व स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी। इसके लिए की गई तैयारी की जांच के लिए दूसरे चरण का सोमवार को ड्राई रन किया गया। इस ड्राई रन में संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा, सीएचसी भिनगा, पीएचसी हरिहरपुररानी व सीएचसी सिरसिया, इकौना, गिलौला व मल्हीपुर को शामिल किया गया था। सभी चिकित्सालय में टीकाकरण के लिए दो साइटें चयनित की गई। ड्राई रन में लाभार्थियों के रूप में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों का पंजीकरण भी ड्राई रन के लिए बनाए गए पोर्टल पर किया गया था।
विज्ञापन

सभी कर्मचारियों को त्रिस्तरीय वैक्सीनेशन प्रक्रिया से गुजारा गया। सभी के हाथों में वैक्सीन लगाने से लेकर उन्हें घर भेजने तक की सारी प्रक्रिया अपनाई गई। इस दौरान पूरे जिले में 195 लाभार्थियों के रूप में हेल्थ केयर वर्कर व 78 कर्मचारी जिन्हें वैक्सीनेशन के लिए तैयार किया गया। वह शामिल रहे। वैक्सीनेशन प्रक्रिया ठीक से हो इसलिए आयोजित ड्राई रन को देखने के लिए सीएमओ डॉ. एपी भार्गव मौजूद रहे। वहीं वैक्सीनेशन के लिए प्रत्येक स्थान पर पांच कर्मचारियों को तैनात किया गया था। इसमें से एक वैक्सीनेटर, एक वैक्सीनेशन ऑफीसर प्रथम, एक वेरीफायर जिसमें आंगनबाड़ी, आशा व संगिनी शामिल थी। साथ ही एक वैक्सीनेशन ऑफीसर थर्ड व एक पुलिस व होमगार्ड कर्मी शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2781 हेल्थ केयर वर्करों का पहले होगा टीकाकरण
जिले में कोविड 19 से बचाव के लिए पहले चरण में हेल्थ केयर वर्करों का टीकाकरण होना है। इसके लिए जिले में 2781 हेल्थ वर्करों का पंजीकरण कोरोना वैक्सीनेशन पोर्टल पर किया जा चुका है। इन्हीं वर्करों में से 195 वर्करों को ड्राई रन में शामिल किया गया है। जबकि 300 स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में शामिल किया गया था। कोरोना वैक्सीनेशन के समय 0.5 एमएल की डोज मसल्स में लगाई जाएगी। इसके लिए ड्राई रन के दौरान वैक्सीनेटर द्वारा इंजेक्शन में वैक्सीन भरने का अभ्यास किया गया।

जिले में वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी हो गई है। सात स्थानों पर दूसरे चरण का ड्राई रन कराया जा चुका है जो पूरी तरह से सफल रहा। पहले चरण में 2781 हेल्थ केयर वर्कर को टीकाकरण में शामिल किया जाएगा। -डॉ. एसके सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed