{"_id":"6a4e9cbf79e996d57c0c6469","slug":"drunk-driver-rams-suv-into-six-people-one-dead-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121465-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नशे में दौड़ाई एसयूवी, छह को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नशे में दौड़ाई एसयूवी, छह को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
हरदत्तनगर गिरंट थाना परिसर में खड़ी छह लोगों को टक्कर मारने वाली एसयूवी।
गिरंट बाजार। नानपारा की ओर से मंगलवार रात तेज रफ्तार में आ रहे एसयूवी चालक ने दो स्थानों पर छह लोगों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों को टक्कर मारने के बाद बेकाबू एसयूवी गड्ढे में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक नशे में था और काफी दूर से अनियंत्रित रफ्तार में वाहन दौड़ा रहा था। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के बदला चौराहा निवासी इम्तियाज (16), सुभान अली (18), अरबाज (15) व नबी (17) मंगलवार रात चौराहे के पास खड़े थे। इस दौरान नानपारा की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके से भागने के दौरान एसयूवी चालक ने बदला चौराहे से कुछ दूरी पर स्थित महरू गांव के पास गांव के सेबू (35) व राजा उर्फ सईद (42) को टक्कर मार दी। इससे सेबू की मौके पर मौत हो गई।
गड्ढे में पलटी एसयूवी, ग्रामीणों ने चालक को दबोचा
सेबू व राजा को टक्कर मारने के बाद एसयूवी सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। इसके बाद ग्रामीणों ने एसयूवी चालक भिनगा निवासी उमा शंकर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि चालक पूरी तरह नशे में धुत था। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर एसयूवी को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने सेबू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। चालक से पूछताछ की जा रही है।