फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Drinking water will reach all the houses through pipeline

सभी घरों तक पाइप लाइन से पहुंचेगा पेयजल

Sat, 04 Jun 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Drinking water will reach all the houses through pipeline
गिलौला के औरैया टिकई से जलजीवन मिशन फेज टू हर घर जल कार्यक्रम का पूजन अर्चन कर शुभारंभ करते जलशति ? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जल जीवन मिशन फेज टू के तहत जिले के सभी घरों में हर घर जल कार्यक्रम के तहत पाइप लाइन से पेयजल पहुंचेगा। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस महत्वपूर्ण पाइप पेयजल योजना का शुभारंम्भ होने से जन-जन को पीने योग्य स्वच्छ पेयजल मुहैया हो सकेगा। यह बात जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कही। वह शनिवार को गिलौला के औरैया टिकई गांव में ग्रामीण पाइप पेयजल योजना का पूजन कर शुभारंभ कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना के पहले फेज में 25068 घरों के परिवारों को ग्रामीण पाइप पेयजल योजना का फायदा मिलेगा। इस कार्ययोजना पर 286.56 लाख की लागत आएगी। ग्रामीण इलाकों में पाइप पेयजल योजना के तहत जल जीवन मिशन फेज-दो में ’हर घर जल’ कार्यक्रम के तहत 286.56 लाख रुपये की लागत से ग्रामीण पाइप पेयजल योजना को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएम नेहा प्रकाश व कार्यदायी संस्था एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुहास ने बताया कि इस परियोजना से औरैया टिकई गांव के 484 लोगों के घरों तक पाइप लाइन से पेयजल कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए 175 हजार लीटर की टंकी को बनाया गया है। योजना के पहले चरण में 39 ग्राम पंचायतें चिह्नित की गई है। इसमें से 37 ग्राम पंचायतों में टंकी निर्माण के लिए भूमि को चयनित कर अनुबंध भी हो चुका है। जबकि दो ग्राम पंचायतों में इसकी प्रक्रिया चल रही है। बताया कि पहले फेज में 25068 घरों तक पाइपलाइन से पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ से बचाव कार्य का भी निरीक्षण
जलशक्ति मंत्री ने जमुनहा के मधवापुर घाट के पास बंधे पर चल रहे सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। यह सड़क व बंधा राप्ती नदी के कटान पर था। यहां मंत्री ने जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने मनकापुर पहुंचकर तिलकपुर बांध का निरीक्षण किया। तटबंध निर्माण गति में विलंब होने के कारण अधिशासी अभियंता से नाराजगी जताते हुए कार्य तेज कराने का निर्देश दिया। इस दौरान जिले के अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के साथ बंधे पर पैदल चल कर उसकी गुणवत्ता भी जांची। इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह सहित संबंधित अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed