फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dr. Bhudeshwar will be owner on today

डा. भूदेश्वर को आज मिलेगा मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार

Wed, 04 Sep 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dr. Bhudeshwar will be owner on today
श्रावस्ती। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना के प्राचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडेय को शिक्षक दिवस पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार उच्च शिक्षा स्तर स्थापित करने के लिए दिया जाएगा। लोकभवन में होने वाले समारोह में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ उन्हें सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर राजकीय और सहायता प्राप्त हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों के आठ शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया जाना है। इसमें जगतजीत इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडेय का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

मूल रूप से गलहौरा सिद्धार्थनगर के रहने वाले डॉ. भूदेश्वर पांडेय तीन पुस्तकें पाश्चात्य सैन्य इतिहास, स्त्रातेजिक विचार, प्रायोगिक स्थल कला लिख चुके हैं। इसके साथ ही उनके कई शोधपत्र भी प्रकाशित हुए। जब से उन्होंने स्कूल में प्रधानाचार्य का पद संभाला है, तभी से स्कूल में शैक्षिक वातावरण में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके इसी प्रयास को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें यह पुरस्कार देने का फैसला किया है। यह पुरस्कार उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की ओर से लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। इसके लिए जिले के बुद्धजीवी, शिक्षक व छात्रों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed