{"_id":"6a8b45f6105366bc9a0057aa","slug":"being-forced-to-endure-a-bumpy-ride-on-dilapidated-roads-shravasti-news-c-104-1-srv1004-122606-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जर्जर सड़कों पर हिचकोले खाना मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जर्जर सड़कों पर हिचकोले खाना मजबूरी
Mon, 24 Aug 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर बने गड्ढे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसिया। सिरसिया क्षेत्र की कई सड़कें जर्जर हालत में हैं। इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि सड़कों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जर्जर सड़कों के कारण मरीजों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग सड़क के गड्ढों में फंसकर घायल भी हो चुके हैं।
लक्ष्मणपुर-गोपालपुरवा मार्ग की दुर्दशा
लक्ष्मणपुर-गोपालपुरवा मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। करीब पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क पर सैकड़ों गड्ढे हैं। यह मार्ग बारातभारी, गोपालपुर और सहियापुर जैसे कई गांवों को जोड़ता है। ग्रामीण सलीम, निसार अली और राम शंकर ने बताया कि मरम्मत के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है।
गोपालपुर चौराहे से बलरामपुर जाने वाला मार्ग जर्जर
गोपालपुर चौराहा से बलरामपुर को जोड़ने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर है। क्षेत्र के लोगों को बलरामपुर जाने के लिए यही एकमात्र रास्ता सुलभ है। इस मार्ग पर बने गड्ढे वाहनों की रफ्तार थामने का काम कर रहे हैं। स्थानीय निवासी रामफेरन यादव, बेचई, राम धीरज व सुख देव ने बताया कि इस मार्ग से बलरामपुर, अग्घरवा, विंडोहवा, गणेशपुर गोड़पुरवा, बहादुरपुर और इकौना जाने के लिए प्रयोग करते हैं। बीते दिनों एक बाइक सवार इन्हीं गड्ढों में फंसकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
गढ़ी चौराहे से मथुरा बाजार जाने वाला मार्ग खस्ताहाल
गढ़ी चौराहे से मथुरा बाजार जाने वाले मार्ग करीब दो वर्ष से जर्जर है। ग्रामीण आशीष यादव, राम किशोर, भगतराम मिश्रा, सीता राम, रिजवान आदि ने बताया कि इस मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों मथुरा बाजार निवासी शीतला प्रसाद दुर्घटना का शिकार हो गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग के मरम्मत के लिए बीते दिनों तहसील दिवस में शिकायत भी दी गई थी। इसके बाद सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है।