{"_id":"69f7986870c4eb21290a5564","slug":"do-not-share-personal-photos-on-social-media-shravasti-news-c-104-1-slko1011-119878-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सोशल मीडिया पर साझा न करें निजी तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सोशल मीडिया पर साझा न करें निजी तस्वीरें
Mon, 04 May 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 04 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया । एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराधों के प्रति सजग किया गया। विशेषकर सोशल मीडिया के इस्तेमाल के दौरान मजबूत पासवर्ड लगाने, अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचने, किसी को भी अपनी निजी तस्वीरें भेजने से बचने आदि की जानकारी दी गई। साथ ही सभी को गुड टच-बैड टच, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व महिला हितैषी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन