{"_id":"64b2e51d44927a851e07ef4b","slug":"dm-upset-after-seeing-lock-on-nbsu-ward-srawasti-news-c-104-1-slko1050-436-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: एनबीएसयू वार्ड पर ताला पड़ा देखकर बिफरी डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: एनबीएसयू वार्ड पर ताला पड़ा देखकर बिफरी डीएम
Sat, 15 Jul 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगहा का औचक निरीक्षण करने पहुंची डीएम कृतिका शर्मा नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए संचालित एनबीएसयू वार्ड पर ताला पड़ा देखकर भड़क उठी। नवजात शिशुओं के लिए जरूरी इस वार्ड का संचालन होता न मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाते हुए तत्काल वार्ड का संचालन शुरू कराने का निर्देश दिया। ताकि प्रसव के बाद हाइपोथर्मिया, ठंडा बुखार से पीड़ित नवजात शिशुओं को बेहतर इलाज मिल सके।
इस दौरान सीएचसी परिसर के साथ ही वार्डों में फैली गंदगी पर भी डीएम ने नाराजगी जताते हुए साफ सफाई की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में महिलाओं को प्रसव के बाद कॉपर टी सहित परिवार नियोजन के अन्य सुरक्षित व आसान उपाय अपनाने के लिए भी जागरूक किया जाए।
उन्होंने सीएमओ को भी निर्देशित किया कि वह रोस्टर बनाकर सभी डिप्टी सीएमओ को सीएचसी व पीएचसी का नियमित तौर पर निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधा की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण काउंटर, प्रसव कक्ष, एक्स-रे वार्ड, जनरल वार्ड, जननी सुरक्षा वार्ड, मुख्य औषधि भंडार, पीआईसीयू वार्ड, बीपीएमयू कक्ष, यूआईपी स्टोर, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी मरीज पंजिका का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डा. सत्य सरन सहित अन्य चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मी मौजूद रहे। संवाद