{"_id":"63f0c6a37c0c85f2c702745c","slug":"dm-reviewed-the-special-vaccination-fortnight-program-srawasti-news-c-13-1-91948-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: विशेष टीकाकरण पखवाड़ा कार्यक्रम की डीएम ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: विशेष टीकाकरण पखवाड़ा कार्यक्रम की डीएम ने की समीक्षा
Sat, 18 Feb 2023 06:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में गत सोमवार से शुरू हुए विशेष टीकाकरण पखवाड़ा कार्यक्रम की शुक्रवार को डीएम ने समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मिडराउंड समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी नवजात व बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम नेहा प्रकाश ने निर्देश दिया कि सभी नियोजित सत्रों का आयोजन जरूर करें। किन्हीं कारणों से कोई वैक्सीनेटर उपलब्ध नही है तो उसके स्थान पर एलएचवी, स्टाफ नर्स व बीएचडब्ल्यू को भी टीकाकरण कार्य में लगाया जाए। एवीडी से वैक्सीन सत्र स्थल तक पहुंचाई जाए। इसके लिए टीका एक्सप्रेस में चालक के अतिरिक्त एक-दो कर्मी और तैनात किए जाएं।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सत्रों में एनाफाइलैक्सिस, किट आईईसी व फंक्शनल हब कटर उपलब्ध कराईं जाएं। सभी पर्यवेक्षक सांयकालीन बैठक में टीके से छुटे हुए बच्चों का विवरण व कारण बताएं। सभी सीएचसी अधीक्षक सत्रों में पेरासिटामोल सिरप उपलब्ध कराएं। प्रतिरोधी परिवारों के बच्चों का भी टीकाकरण भी किया जाए। बैठक में सीएमओ डाॅ. एसपी तिवारी, एसीएमओ डा. मुकेश मातनहेलिया, डाॅ. सत्य सरन सहित सभी संबंधित चिकित्सक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।