फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM reviewed Mission Indradhanush campaign

मिशन इंद्रधनुष अभियान का डीएम ने लिया जायजा

Mon, 09 Dec 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
DM reviewed Mission Indradhanush campaign
श्रावस्ती में टीकाकरण अभियान का जायजा लेती डीएम व डब्ल्यूएचओ की एसएमओ। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में चल रहे सघन मिशन इंद्र धनुष टीकाकरण अभियान का सोमवार जिलाधिकारी ने स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने जमुनहा के इमिलिया व पटपरगंज पहुंच वहां चल रहे टीकाकरण सत्र का जायजा लिया। इस दौरान मिली खामियों को दूर करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम इमिलिया पहुंची डीएम यशु रुस्तगी को वहां मौजूद एएनएम अनीता चौधरी से ड्यू लिस्ट और आरसीएच रजिस्टर मांगा। इस दौरान दोनों ही दस्तावेज अधूरे मिले। दस्तावेज दुरुस्त न रखने पर डीएम ने एएनएम को फटकार लगाया। साथ ही दस दिन की मोहलत देते हुए सभी पंजिकाओं को अपडेट करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

टीकाकरण सत्र पर ही उपस्थित सुनीता देवी से डीएम ने कुशलक्षेम जाना। वहीं चार बच्चे की मां सुनीता को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देने के लिए आशा मीना कुमारी को निर्देश भी दिया। जमुनहा के ही पटपरगंज पहुंची डीएम ने टीकाकरण सत्र का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वहां तैनात पूनम देवी ने बताया कि लोग भ्रांतियां के कारण टीकाकरण नहीं करा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने इसे अफवाह बताते हुए इस पर लोगों को ध्यान न देने की सलाह दिया। साथ ही प्रधान व कोटेदार को टीकाकरण कार्यक्रम मेें पूरा सहयोग करने व लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान डब्ल्यूएचओ की एसएमओ डॉ. प्रिया बंसल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed