फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM meeting with bima agents

मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना की हुई समीक्षा

Fri, 31 Jan 2020 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
DM meeting with bima agents
श्रावस्ती। किसानों के लिए संचालित मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना का गुरुवार शाम डीएम ने समीक्षा किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में लंबित दावों पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने किसानों को समय से योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। साथ ही यदि किसी किसान का दावा निरस्त होता है तो उसका कारण उसको बताने को कहा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में किसानों के लिए संचालित मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना की जिलाधिकारी यशु रूस्तगी ने समीक्षा किया। समीक्षा में पता चला कि मुख्यमंत्री किसान एंव सर्वहित बीमा योजना के तहत 14 सितम्बर 2016 से 13 सितम्बर 2017 तक नेशनल इंश्योरेंश कंम्पनी लिमिटेड को कुल 78 दावें प्रेषित किये गये थेे। इनमे से पांच लाख रुपए प्रति आश्रित की दर से 57 मृतक किसानो के आश्रितों को 2 करोड 85 लाख रुपया दिया गया है।
विज्ञापन

इसी योजना के तहत 14 सितम्वर 2017 से 13 नवंबर 2018 तक संबंधित कंपनी को 116 दावें प्रस्तुत किये गए थे। इनमे से 73 मृतक कृषको के आश्रितों को 3 करोड 65 लाख रूपया दिया गया है। इसके अतिरिक्त बीमा कम्पनी ओरियन्टल इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड को 14 सितंबर 2018 से 13 सितंबर 2019 तक 112 दावे प्रस्तुत किये गये थे। इनमे से 57 मृतक किसानो के आश्रितो को 2 करोड 85 लाख रूपया दिया गया है। सब मिला कर जिले के मृतक 187 किसानो के आश्रितो को 9 करोड 35 लाख रूपया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह किसानों के लिए सरकार द्वारा संचालित सर्वहित बीमा योजना एवं अन्य योजनाओं से उन्हें समय पर लाभान्वित कराने की कार्रवाई करें। इसके अतिरिक्त ऐसे दावें जिनमें बीमा कंम्पनी द्वारा किन्हीं अभिलेख अथवा औपचारिकताएं पूर्ण कराने की अपेक्षा की गयी है। इस दौरान एडीएम योगानंद पांडे, एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार, तहसीलदार राजकुमार पांडे, बीमा कंपनी के चंद्रदेव सिंह, मोहम्मद आलम खां व भूलेख लिपिक विश्वनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed