{"_id":"681125129d1622cb8d0439eb","slug":"dm-and-sp-inspected-the-warehouse-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110917-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: डीएम व एसपी ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: डीएम व एसपी ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण
Wed, 30 Apr 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी घनश्याम चौरसिया ने निरीक्षण किया। डीएम ने संबंधितों को वेयर हाउस में रखे बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट की निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने तथा सीसीटीवी कवरेज के डीवीआर के संचालन व रिकॉर्डिंग का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, डीडीएजी सुरेंद्र चंद्र चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, भाजपा से मंजर हसन, बसपा से दिनेश कुमार पासवान, जिला कांग्रेस महासचिव चंद्रपाल सहित निर्वाचन कार्यालय के प्रधान सहायक सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
जनता दर्शन में डीएम ने सुनी समस्याएं
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने जनता दर्शन में पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। डीएम के पास सात पीड़ित पहुंचे, जिनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया। साथ ही निस्तारण रिपोर्ट प्रेषित करने की बात कही।