फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Divyangs will not have to wait for artificial limbs

Shravasti News: कृत्रिम अंग के लिए दिव्यांगों को नहीं करना होगा इंतजार

Sat, 01 Jul 2023 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 01 Jul 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Divyangs will not have to wait for artificial limbs
एलिम्को के क्षेत्रीय पुनर्वास केंद्र में ही होगा निर्माण
विज्ञापन


श्रावस्ती। दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंगों का निर्माण अब श्रावस्ती में ही होगा। इसका फायदा मंडल के चारों जिलों को होगा। कृत्रिम अंगों का निर्माण एलिम्को द्वारा स्थापित किए जाने वाले क्षेत्रीय पुनर्वास केंद्र में किया जाएगा। इसकी घोषणा एलिम्को के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक ने की।


दिव्यागों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण निशुल्क एलिम्को उपलब्ध कराती है। अब तक उपकरण देने के लिए एलिम्को जिला प्रशासन के साथ मिल कर पहले परीक्षण कैंप का आयोजन करता था। इसके बाद चिन्हित दिव्यांगों को कुछ दिन बाद कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण देता था। इस पूरी प्रक्रिया में काफी दिन लग जाते थे। यहीं नहीं इस तरह का कैंप वर्ष में एक बार या फिर तीसरे वर्ष ही लगता था इसलिए जो दिव्यांग जानकारी के अभाव में कैंप में नहीं आ पाते थे उन्हें कृत्रिम अंग के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब दिव्यांगों को श्रावस्ती में ही कृत्रिम अंग बना कर लगाए जाएंगे। इसके लिए एलिम्को जिले में क्षेत्रीय पुनर्वास केंद्र स्थापित करने जा रहा है। इसकी घोषणा एलिम्को के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक प्रवीन कुमार ने की है। वह एलिम्को द्वारा कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण कैंप में हिस्सा लेने के लिए जिले में आए थे। इस दौरान उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय में संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण भी किया था। यहां की व्यवस्था व जिले के साथ ही मंडल में कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण की आवश्यकता को देखते हुए यह घोषणा किया था। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि एलिम्को द्वारा स्थापित किए जाने वाले क्षेत्रीय पुनर्वास केंद्र में केवल उपकरण का ही निर्माण नहीं किया जाएगा बल्कि मरम्मत भी की जाएगी। साथ ही वृद्धजनों को भी इस केंद्र से जोड़ कर उन्हें सहायक उपकरण दिया जाएगा। जिसमें आंख के लिए चश्मा, दांत, वाकर, कान की मशीन सहित कई उपकरण शामिल है। इस केंद्र के खुल जाने के बाद दिव्यांग व वृद्धजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण के लिए इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed