{"_id":"68f14e351e34361c9b091706","slug":"district-level-science-exhibition-will-be-organised-on-30th-shravasti-news-c-104-1-srv1004-114982-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 30 को आयोजित होगी जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 30 को आयोजित होगी जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी
Fri, 17 Oct 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। समग्र शिक्षा माध्यमिक की ओर से छात्रों में नवाचार व विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए गिलौला क्षेत्र के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज को चयनित किया गया।
प्रभारी डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि विद्यालय स्तर पर चयनित छात्र नवाचार प्रदर्शित करते हुए अपना माॅडल तैयार करेंगे। इन माॅडलों को 30 अक्तूबर को प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया जाएगा। चयनित छात्रों को प्रथम पुरस्कार के रूप में चार हजार की नकद राशि प्रदान की जाएगी।
इसी तरह द्वितीय पुरस्कार के रूप में तीन हजार व तृतीय पुरस्कार के रूप में दो हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही जूनियर व सीनियर वर्ग के पांच-पांच छात्रों को 500-500 रुपये की नकद राशि दी जाएगी।