{"_id":"5eee2fb88ebc3e42c83559e9","slug":"dios-inquired-about-arrangements-for-flood-post-srawasti-news-lko5269176177","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस ने बाढ़ चौकी की व्यवस्थाओं की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस ने बाढ़ चौकी की व्यवस्थाओं की ली जानकारी
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। जिले में प्री मानसून की बरसात लगातार रुक रुक कर जारी है। ऐसे में राप्ती का जलस्तर भी घटने व बढ़ने लगा है। इसके चलते बाढ़ की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में कटरा के पंचायत भवन परिसर में शनिवार को डीआईओएस ने बाढ़ चौकी की तैयारी को लेकर बैठक की। इसमें उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
कटरा स्थित पंचायत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल ने की। उन्होंने ग्राम प्रधान सहित यहां तैनात सफाई कर्मी से बाढ़ के संबंध में जानकारी ली। कटरा बाढ़ चौकी की जानकारी लेने के बाद उन्होंने सभी को छोटी बड़ी सभी समस्याओं को गंभीरता से लेने, घटते व बढ़ते जलस्तर पर निगाह रखने, बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांव में विशेष नजर रखने तथा बाढ़ आने पर तत्काल संबंधित लोगों को सूचनाएं देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधान अपने अपने गांव की नाव को दुरुस्त करा लें।
जिससे बाढ़ आने पर उसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने कटरा बाढ़ चौकी के अंतर्गत आने वाले कटरा खास, वंशगोपाल पुरवा, हुसैनजोत, चक्त्रस्भंडार, खरगूपुर, आनंदपुर, विजयपुरवा, भिट्टी, लोहिया फॉर्म, खरगौरा गणेश, मुस्काबाद, बाजा जोत, बिराहिमपुर आदि गांव का भ्रमण कर स्थलीय सत्यापन भी किया। इस मौके पर मनीष चौधरी, राजकुमार यादव, मुस्ताक अहमद, आदि लोग मौजूद रहे।