फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dileep, Gautam and Mamta first in the race

दौड़ में दिलीप, गौतम व ममता प्रथम

Sun, 08 Dec 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dileep, Gautam and Mamta first in the race
क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जूनियर हाईस्कूल भिनगा में रविवार से बेसिक शिक्षा परिषद की दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीएसए ओमकार राणा के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम यशु रुस्तगी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही दीप जलाकर किया। इस दौरान प्रतियोगिता में बच्चों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। वहीं अतिथि ने गुब्बारे एवं सफेद कबूतर छोड़कर आजादी, शांति एवं सौहार्द का परिचय दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत प्राथमिक स्तर 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ से हुई। इसमें विकास क्षेत्र हरिहरपुररानी के दिलीप यादव प्रथम, सिरसिया के शिवकुमार द्वितीय तथा हरिहरपुररानी के ही राकेश तृतीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर 100 मीटर बालक दौड़ में हरिहरपुररानी के गौतम प्रथम, जमुनहा के रामबरन द्वितीय जबकि हरिहरपुररानी के ही मोहम्मद आलम तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर 200 मीटर बालिका दौड़ में हरिहरहरपुररानी की ममता यादव प्रथम, रनियापुर सिरसिया की सोनिका द्वितीय जबकि जमुनहा की सामिया तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को जिलाधिकारी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुधा कुमारी, गुलिश्ता गौहर, नीतू यादव, निधि राजपूत, रेहाना कुरैशी आदि शिक्षिकाओं ने रंगोली बनाई। प्रतियोगिता के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव, भारत भूषण जायसवाल, कृष्ण कुमार, जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय, जिला व्यायाम शिक्षक अमरनाथ सिंह, अनूप कुमार श्रीवास्तव, अशोक पाठक, राम दयाल, रवि कुमार, अंकित श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed