{"_id":"614e08198ebc3e03871815dc","slug":"dig-inspected-malhipur-police-station-srawasti-news-lko597088149","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने मल्हीपुर थाने का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ने मल्हीपुर थाने का किया निरीक्षण
विज्ञापन
मलहीपुर थाने में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित करते डीआईजी
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। पुलिस महानिरीक्षक देवी पाटन मंडल गोंडा ने गुरुवार को मल्हीपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रहरियों से मिल कर उनका हाल जाना। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी किया। मल्हीपुर थाने पहुंचे डीआईजी को सबसे पहले सम्मान गार्द द्वारा सलामी दी गई।
पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल गोंडा डॉ. राकेश सिंह ने गुरुवार को मल्हीपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भोजनालय, आवास, थाना परिसर, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने थाना परिसर को साफ रखने, कार्यालय में अभिलेखों को अद्यावधिक कर सही से रखरखाव करने, भोजनालय में पोषण युक्त भोजन तैयार करने, शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित सफाई करने, निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदल कर नए प्राप्त करने, लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोगों से संबंधित, लावारिस एवं जब्त वाहनों की नीलामी कराने, मिशन शक्ति कक्ष व महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने ग्राम प्रहरियों के साथ मिलकर उनका हाल जाना। साथ ही उनसे उनकी बीट के उप निरीक्षक व आरक्षियों की जानकारी ली गई। तथा क्षेत्र से संबंधित अपराध और अपराधियों की जानकारी रखने एवं इसकी जानकारी बीट पुलिस अधिकारियों से साझा करने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने उपनिरीक्षकों, आरक्षियों व महिला आरक्षियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया। साथ ही उनके बीट बुक चेक कर सभी प्रविष्टियां बीट बुक में अंकित करने एवं उसकी निगरानी, बैंकों व प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
वहीं महिला पुलिस कर्मियों को मिशन शक्ति फेज 3 के तहत कस्बा, ग्रामीण क्षेत्र व स्कूलों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 181, 112 आदि के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी अरविंद कुमार मौर्य, सीओ सिटी हौसला प्रसाद, सीओ इकौना एमपी शर्मा व प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह मौजूद रहे।