फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Difficult to deal with corona without public support

बगैर जन सहयोग कोरोना से निपटना कठिन

Sun, 02 Aug 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Difficult to deal with corona without public support
श्रावस्ती। समूचा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। बगैर जन सहयोग के इस रोग पर विजय प्राप्त नहीं की जा सकती है। जिलेवासी भी इस रोग से भलीभांति परिचित हैं। ऐसे में लोग कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करें, साथ ही लोग एहतियात बरतें। जिससे कोरोना को हराया जा सके।
विज्ञापन

यह बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने जिलेवासियों के नाम जारी अपील में कहीं। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचने के लिए लोग सामाजिक दूरी बनाकर रखें। अनावश्यक घर से बाहर न जाएं। भीड़भाड़ से बचें, मास्क का उचित रूप से प्रयोग करें। नाक व मुंह दोनों ढक कर रखें। सैनिटाइजर अथवा साबुन से बार-बार हाथ धोते रहें।
विज्ञापन

कोई भी कोरोना के लक्षण जैसे खांसी, गले में खरास, बुखार, सांस लेने में तकलीफ होने अथवा कोविड-19 रोगी से निकट संपर्क होने की दशा में तत्काल सर्विलांस टीम अथवा निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सूचित करें। लोग 9454417486, 9454417485, 9044047486 व 9044287486 नंबर के साथ कोविड कंट्रोल एवं कमांड सेंटर को भी अवगत करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से अब कोविड रोगियों के लिए होम आइसोलेशन की सुविधाएं दी गयी है। कोविड की जांच सभी चिकित्सालयों में निशुल्क उपलब्ध है। इसलिए डरने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप निर्धारित मापदंडों को पूर्ण करते हैं तो आप अपने परिवार के मध्य रहकर इस रोग से मुक्त होने के लिए उपचार प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान समय जिले में 10 कोविड रोगी होम आइसोलेशन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed