फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Diesel and petrol problems hit wedding season hard

Shravasti News: सहालग पर भारी, डीजल-पेट्रोल की दुश्वारी

Sat, 18 Apr 2026 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Diesel and petrol problems hit wedding season hard
गिलौला में पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए लाइन में रखे डिब्बे

विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में डीजल-पेट्रोल की किल्लत बढ़ती जा रही है। पंपों पर आने वाला तेल ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। ऐसे में जहां कई पंपों पर लंबी लाइन लगी नजर आ रही है, वहीं, कई पंपों पर सन्नाटा पसरा है। सहालग के सीजन में पेट्रोल-डीजल की किल्लत लोगों पर भारी पड़ रही है। इससे जहां एक ओर बुकिंग वाले वाहनों को अतिरिक्त डीजल खर्च करके दूसरे पंपों पर तेल लेने के लिए लाइन लगानी पड़ रही है, वहीं, दूसरी ओर निजी वाहन चालकों को अपने आसपास के पंपों पर डीजल व पेट्रोल के टैंकर आने का इंतजार करना पड़ रहा है।

कहीं पसरा सन्नाटा, कहीं लगी लाइन
भिनगा क्षेत्र के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर सुबह से ही सन्नाटा दिखा। पंप कर्मियों के आश्वासन पर कुछ वाहन चालक तेल का टैंकर आने का इंतजार करते नजर आए। वहीं, कुछ लोग पंप पर पसरे सन्नाटे को देखकर उल्टे पांव लौट गए। वहीं, दिव्यम पेट्रोल पंप पर तीन दिन बाद शुक्रवार को तेल का टैंकर पहुंचने की सूचना पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। पंप कर्मी ने बताया कि 3000 लीटर डीजल आया है। सभी को डीजल मिल सके, इसके लिए निर्धारित मात्रा में ही डीजल का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


पंप पर लगा पेट्रोल-डीजल नहीं है का बोर्ड
गिरंट बजार। इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप लालपुरवा में तीन दिनों से न तो पेट्रोल है और न ही डीजल। ऐसे में पंप पर पेट्रोल-डीजल नहीं है का बोर्ड लगा दिया गया है। पंप कर्मी लालू ने बताया कि कल तक हो सकता है कि डीजल व पेट्रोल आ जाए। वहीं, खान फिलिंग स्टेशन पर डीजल खत्म हो चुका है। ऐसे में पंप कर्मी लोगों को पेट्रोल भी 500 रुपये से अधिक का नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंप से निराश लौट रहे लोग
कटरा। कटरा स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर बीते तीन दिनों से डीजल की किल्लत है। बृहस्पतिवार को यहां पेट्रोल भी खत्म हो गया। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक राजेश कुमार ने बताया कि उनका वाहन बुकिंग पर चलता है। डीजल न मिलने से अब डीजल लेने के लिए दूसरे पंप पर लाइन लगानी पड़ेगी। ऐसे में उनकी बुकिंग भी छूट सकती है। (संवाद)
पहुंचा तेल का टैंकर, जुटी भीड़
गिलौला। गिलौला स्थित भारत पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को 7000 लीटर पेट्रोल व 12000 लीटर डीजल पहुंचा तो क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई। ऐसे में पंप कर्मी पुलिस से सहयोग से तेल का वितरण कर रहे हैं। हालांकि, लोगों को निर्धारित मात्रा में ही तेल दिया जा रहा है। वहीं इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर सन्नाटा पसरा रहा।


पुलिस के सहयोग से हुआ वितरण
तुलसीपुर। जमुनहा क्षेत्र के ग्राम महरू मूर्तिहा स्थिति एडहॉक हमारा पंप पर शुक्रवार को 8000 लीटर डीजल व 4000 लीटर पेट्रोल पहुंचा। क्षेत्र में यह सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते भीड़ जुट गई। इस पर पंप कर्मियों ने पुलिस के सहयोग से तेल वितरण शुरू किया। मैनेजर नागेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि निर्धारित मात्रा में ही लोगों को तेल का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed