फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Devotees gathered to worship Skandmata

स्कंदमाता के पूजन के लिए उमड़े भक्त

Wed, 21 Oct 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to worship Skandmata
श्रावस्ती। शारदीय नवरात्र पर देवी मंदिरों व पूजन पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जहां भक्तों की ओर से लगाए जा रहे जयकारों व देवी गीतों माहौल भक्तिमय बना हुआ है। नवरात्र के पांचवें दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां स्कंद माता की पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने माता से अखंड सुहाग व ममत्व की कामना की।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि पर बुधवार को आदिशक्ति के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता का श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। माता को प्रसन्न करने के लिए देवी भक्तों ने मंदिरों व पूजा पंडाल में मां को लाल चुनरी, चूड़ी व अन्य सामग्री चढ़ाई। वहीं लोग माता रानी को गुड़हल के फूलों की माला चढ़ाकर अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिरों में सुबह से शुरू हो रहा पूजन का सिलसिला देर रात तक चल रहा है। भिनगा के राजर्षि काली मंदिर, झारखंडी मंदिर, सर्वामाई मंदिर, इकौना के बेचूबाबा मंदिर, माता ज्वाला देवी मंदिर, जमुनहा के जगपतीनाथ धाम, सिरसिया के दुर्गामंदिर, गिलौला के झारखंडी व सदाशिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों व पूजा पंडालों में भक्त उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न मंदिरों में लोगों ने अपने पाल्यों का मुंडन संस्कार कराकर मां का आशीर्वाद लिया। मंदिरों के द्वार पर दिनभर बधाईयां बजती रही। वहीं दुर्गा पूजन पंडालों में आने वाले विद्वान माता रानी की विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर रहे हैं। जिसके लिए लोग देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed