फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Devotees gathered to worship Mahadev

महादेव के पूजन के लिए उमड़े भक्त

Mon, 27 Jul 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to worship Mahadev
श्रावस्ती। सावन मास के चौथे सोमवार पर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ा। यहां भोर चार बजे से ही हजारों की संख्या में शिवभक्त महादेव का जलाभिषेक करने के लिए कतारबद्ध दिखे। इसके साथ ही जिले के अन्य शिवालयों में भी शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जहां लोगों ने कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए जलाभिषेक किया। वहीं श्रद्धालुओं की ओर से किए गए हर हर महादेव के उद्घोष से जिले के शिवालय गूंजायमान रहे।
विज्ञापन

श्रावण मास के चौथे सोमवार पर जिले के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शिवभक्तों की आस्था कोरोना पर भारी दिखी। सिरसिया के सोहेलवा जंगल स्थित पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसके साथ ही जिले के अन्य शिवालयों पर भी लोगों की भीड़ दिखी। भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए अपने अराध्य देव महादेव का जलाभिषेक किया। मुख्य मंदिर में एक साथ कम से कम लोगों को प्रवेश दिया जाए, इसका पूरा इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन

भीषण उमस भरी गर्मी के बावजूद शिवभक्त जलाभिषेक के लिए लंबी दूरी तक कतारबद्ध हो अपनी बारी का इंतजार करते रहे। भोर में शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इसके साथ ही भिनगा नगर के राजर्षि काली मंदिर स्थित शिवालय, तीन शिवाला मंदिर, गिलौला के सदाशिव महादेव, झारखंडी महादेव, जमुनहा के जगपतीनाथ, इकौना के बेचूबाबा, कलेक्ट्रेट स्थित शिवाला शिवजी महराज के साथ ही अन्य प्राचीन शिवालयों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव महादेव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों ने भोलेनाथ को दूध, गंगाजल, शहद, रोली, चंदन, अक्षत, बेलपत्र, मदार, धतूर, गांजा, बेर, गन्ना, शमीपत्र, गुड़, भस्म, रोली आदि से जलाभिषेक कर सुख व समृद्धि की कामना की। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। वहीं पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने विभूति नाथ मंदिर पहुंचकर वहां लगने वाले मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही वहां ड्यूटीरत पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, क्षेत्राधिकारी नगर हौसिला प्रसाद सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed