{"_id":"5d3f364e8ebc3e6cfb087e8f","slug":"devotee-worship-at-vaibhinath-temple-srawasti-news-lko473535151","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभूतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभूतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा
विज्ञापन
सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए लाइन में खड़े लोग।
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर शिवालिक पर्वत की तलहटी में स्थित पांडव कालीन गुप्त काशी में हजारों श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। इसके साथ ही स्वर्ण प्रस्तरी आश्रम स्थित शिव मंदिर सहित जिले के अन्य सभी शिवालयों पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं की मौसम भी परीक्षा लेता दिखा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे चप्पे पर पुलिस व एसएसबी के जवान तैनात रहे।
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जिले के ऐतिहासिक पांडवकालीन विभूतिनाथ मंदिर पर आस्था का जन सैलाब उमड़ा। सुबह चार बजे से ही हजारों शिवभक्त अपने आराध्य देव पर जलाभिषेक के लिए गुप्त गंगा से मंदिर के मुख्य द्वार तक कतार में लगे रहे।
महिला, पुरुष, बच्चे व वृद्ध भी भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे दिखे। इस दौरान कहीं कोई असुविधा न हो इसके लिए सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस के साथ ही काफी संख्या में सशस्त्र सीमा बल के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
वहीं इस मौके पर गिलौला के सदाशिव महादेव, झारखंडी, इकौना के बेचूबाबा, जमुनहा क्षेत्र के जंगलीनाथ महादेव व जगपतिनाथ में भी शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा। जहां श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव महादेव का दुग्ध, गंगाजल, शहद, रोली, चंदन, अक्षत, बेलपत्र, मदार, धतूर, गांजा के साथ ही जलाभिषेक कर सुख व समृद्धि की कामना की।
प्रात:काल प्रारंभ हुआ त्रिलोक पति की आराधना का कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा। वहीं सुरक्षा के मद्दे नजर शिवालयों में पुलिस व एसएसबी के जवान मौजूद रहे। वहीं सुबह से ही निकली चिलचिलाती धूप के बाद भी भक्तों की कतार टूटने का नाम नहीं ले रही थी। भीषण गर्मी के बाद भी भोलेनाथ के भक्त अपने आराध्य देव को जलाभिषेक करने के लिए कतार में लगे देखे गए।