फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Despite the ban, fishing is being done using banned nets

Shravasti News: रोक के बावजूद प्रतिबंधित जाल से हो रहा मछलियों का शिकार

Tue, 01 Jul 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 01 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, fishing is being done using banned nets
सरयू योजक नहर में प्रतिबं​धित जाल से कर रहे मछली का ​शिकार।
श्रावस्ती। बरसात में मछलियां प्रजनन करती हैं। ऐसे में तीस सितंबर तक मछलियों के शिकार को प्रतिबंधित किया गया है। इसकी अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके बावजूद जिले में प्रतिबंधित जाल से प्रजनन काल में मछलियों का शिकार हो रहा है।
विज्ञापन

वर्षा ऋतु में भारतीय मेजर कार्प मछलियां जैसे कतला, रोहू व नैन व विदेशी कार्प जैसे ग्रास कार्प, सिल्वर कार्प व कॉमन कार्प मछलियां प्रजनन करती हैं। ऐसे में 30 सितंबर तक फ्राई एवं फिंगरलिंग आकार का मत्स्य बीज पकड़ने व नष्ट करने पर प्रतिबंध है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में छोटे जालों से मछली तथा उनके बच्चों की निकासी करने तथा ऐसे सभी उपकरण जिनसे शिकार संभव हो पूर्णतया प्रतिबंधित है। इसके बावजूद जिले में बेखौफ शिकारी प्रतिबंधित जाल से प्रजनन काल में मछलियों का शिकार कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ जमुनहा क्षेत्र में राप्ती सरयू योजक नहर में देखने को मिला। यहां कुछ लोग मच्छरदानी जैसे जाल से मछली का आखेट करते दिखे। वहीं एसडीएम प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed