फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Deputy Ranger was cleaning the rifle, died due to sudden fire

Shravasti News: राइफल साफ कर रहे थे डिप्टी रेंजर, अचानक फायर होने से हुई मौत

Thu, 02 Mar 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 02 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Deputy Ranger was cleaning the rifle, died due to sudden fire
श्रावस्ती। भिनगा रेंजरी स्थित आवास में डिप्टी रेंजर की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी जिसे आत्महत्या बताया जा रहा था। मामले में मृतक की पत्नी ने क्षेत्रीय वन अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर इसे घटना करार दिया है। पत्नी की माने तो यह हादसा राइफल साफ करते समय अचानक गोली चलने से हुआ था। क्षेत्रीय वनाधिकारी हरदत्त नगर गिरंट को दिए प्रार्थना पत्र में भदोही जिले के थाना चौरी अंतर्गत बरवा निवासी शशि सरोज ने कहा है कि उनके पति राम मनोहर सरोज हरदत्त नगर गिरंट में डिप्टी रेंजर थे। 26 फरवरी रविवार को वह गश्त के बाद घर लौटे थे। इस दौरान वह अपनी सरकारी राइफल भी साथ लाए थे। रात में उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया। उसके बाद सुबह जल्दी जाने की बात कह सो गए थे। घटना की सुबह जगे डिप्टी रेंजर ने पीड़िता से नाश्ता बनाने व स्वयं राइफल साफ करने की बात कहा था। इसके बाद जब पीड़िता नाश्ता बनाने लगी तो वह राइफल साफ कर रहे थे। तभी अचानक फायर की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंची पीड़िता ने देखा कि उसके पति तड़प रहे थे। इस बीच आस पड़ोस के लोग मौके पर आ गए थे। शशि सरोज इसे दुर्घटना बताते हुए आत्महत्या जैसी बात से इंकार करते हुए उचित कार्यवाही की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed