{"_id":"63fcef4db8c6c030df049176","slug":"deputy-ranger-shot-himself-with-government-rifle-died-srawasti-news-c-13-1-106169-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सरकारी राइफल से डिप्टी रेंजर ने खुद को गोली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सरकारी राइफल से डिप्टी रेंजर ने खुद को गोली मारी, मौत
Mon, 27 Feb 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरंट में तैनात डिप्टी रेंजर ने सोमवार तड़के भिनगा स्थित आवास पर खुद को गोली मार ली। घटना के समय उनका परिवार कमरे में सो रहा था। बताया जा रहा है कि वे विभागीय ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर परेशान थे।
हरदत्त नगर गिरंट में तैनात डिप्टी रेंजर राम मनोहर सरोज की तैनाती वर्ष 2007 में वन दरोगा के रूप मे हुई थी। वह मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले थे। उनकी पहली पोस्टिंग भिनगा रेंज में हुई थी। प्रमोशन के बाद उन्हें हरदत्त नगर गिरंट में बतौर डिप्टी रेंजर तैनात किया गया था। उनका परिवार भिनगा रेंज कार्यालय में बने सरकारी आवास में रह रहा था। वह हरदत्त नगर गिरंट रेंज से भिनगा आते-जाते थे। उन्होंने कई बार भिनगा स्थित दोनों रेंज में से कहीं भी तैनाती का अनुरोध भी किया था लेकिन विभागीय कारणों से उन्हें तैनाती नहीं मिल पा रही थी। इसको लेकर वह परेशान थे। सोमवार तड़के करीब पांच बजे जब उनका परिवार घर में सो रहा था तभी आंगन में निकल कर उन्होंने सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी होने पर आसपास रह रहे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंचे वन अधिकारियों के साथ एसपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में एएसपी प्रवीण यादव ने बताया कि सुबह डिप्टी रेंजर द्वारा सरकारी राइफल से खुद को गोली मारने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।