फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Demonstration of electricity workers continued for the second day

Shravasti News: दूसरे दिन भी जारी रहा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन

Thu, 16 Mar 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 16 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of electricity workers continued for the second day
श्रावस्ती। निजीकरण के विरोध में बुधवार से शुरू हुआ विद्युत कर्मियों का धरना प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान जिले भर के विद्युत कर्मियों ने विद्युत उपकेंद्र भिनगा पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष सूर्य नारायण पांडे ने कहा कि संगठन के प्रतिनिधियों का तीन दिसंबर को ऊर्जा मंत्री से लिखित समझौता हुआ था जिसे अब तक लागू नहीं किया गया है। जब तक इसे लागू नहीं किया जाता तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। नानबाबू ने कहा कि सरकार ओबरा व अनपरा में दो दो इकाइयों का निर्माण कार्य एनटीपीसी लिमिटेड को सौंपने का एमओयू किया है। यह दोनों परियोजनाएं राज्य विद्युत उत्पादन निगम की हैं। इसके साथ ही पारेषण में 220 एवं उच्च पारेषण के बिजली उपकेंद्रों एवं लाइनों के निर्माण एवं रख रखाव का कार्य निजी घरानों को सौंपने की कार्यवाही चल रही है। इसे निगम कर्मी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। अरविंद कुमार पाठक ने कहा कि 3 दिसम्बर के समझौते के बावजूद निगम में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त बिजली कर्मियों के घरों पर मीटर लगाने की कोशिश हो रही है। इससे बिजली कर्मियों को मिल रही रियायती बिजली की सुविधा समाप्त हो जाएगी। यह हमारे साथ अन्याय है। धरने को सत्य नारायण, अरविंद कुमार सरोज व नील मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में विद्युत कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed