फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Demand to register an FIR for theft

Shravasti News: चोरी की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

Fri, 19 Jun 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 19 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Demand to register an FIR for theft
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम गढ़ी निवासी रामशंकर ने मंगलवार को एसपी राहुल भाटी को शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया कि पांच जून की रात वह घर की छत पर सो रहे थे। तभी ग्राम एकघरवा के मजरा गोपालपुरवा निवासी सात लोग घर में घुस गए और कमरे में रखा 50 हजार नकदी व जेवर चुरा ले गए। नींद खुलने पर जब उसने विरोध किया तो चोरों ने उसे जान से मारने के लिए दौड़ाया। इस पर पीड़ित ने पीआरवी पुलिस को सूचना दी। पीआरवी पुलिस ने भी आरोपियों को भागते हुए देखा, लेकिन वह उन्हें पकड़ने में सफल नहीं हुए। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed