{"_id":"69ed137b700e7b7fa00bd47d","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-from-a-noose-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119703-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Sun, 26 Apr 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर बाघमारी में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम सुल्तानजोत निवासी पुत्तीलाल ने अपनी पुत्री सुशीला देवी (19) का विवाह मई 2025 में हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर बाघमारी निवासी मुकेश कुमार के साथ किया था। शुक्रवार को सुशीला घर में अकेली थीं। पति जब वापस आए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
खिड़की से झांककर देखा तो सुशीला का शव छत में लगे पंखे के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुशीला के भाई सहदेव ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न व हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सुशीला व मुकेश के बीच कुछ दिनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। सीओ भरत पासवान, नायब तहसीलदार जमुनहा अमरीश कुमार, हरदत्तनगर गिरंट थानाध्यक्ष महिमा नाथ उपाध्याय व चौकी प्रभारी हरबंशपुर वीर पाल सिंह तोमर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।