{"_id":"6a1de01fe71e045224053d88","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-from-a-noose-shravasti-news-c-104-1-slko1011-120546-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Tue, 02 Jun 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
रानीसीर गांव में घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।- संवाद
तुलसीपुर/गिरंट बाजार। ग्राम पंचायत रानीसीर निवासी नगमा (24) का शव सोमवार सुबह उनके कमरे में पंखे के हुक में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगमा की सास नजमी ने बताया कि उनका बेटा शाहबाज रविवार रात अपने पिता कलाम को सऊदी अरब रवाना करने लखनऊ एयरपोर्ट गया था। घर पर वह और बहू नगमा ही थीं। सोमवार सुबह वह बकरी चराने के लिए खेत गई थीं, कुछ देर बाद लौटीं तो नगमा का कमरा अंदर से बंद था। उनके पुकारने पर भी नगमा ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने खिड़की से कमरे में झांका तो नगमा का शव फंदे से लटकता दिखा।
शव देख नजमी ने तत्काल हरदत्त नगर गिरंट पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नायब तहसीलदार अंबरीश कुमार की मौजूदगी में शव उतरवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। हर पहलू की जांच की जा रही है।