फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dead body of man found hanging from mango tree

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sun, 04 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body of man found hanging from mango tree
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। इटरौली निवासी एक युवक का शव रविवार सुबह उसी के घर के सामने लगे आम के पेड़ में गमछे के फंदे से लटका मिला। युवक की मां की सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव को ग्रामीणों के सहयोग से नीचे उतारा। पंचनामा भरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम इटरौली निवासी कुलेराज (35) पुत्र खेदूराम अपनी मां मालती देवी के साथ घर पर अकेला रहता था। करीब छह वर्ष पूर्व कुलेराज का अपनी पत्नी से कुछ विवाद हो गया था। इसी के बाद से उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थी। जहां से वह वापस नहीं आ रही थी।
विज्ञापन

शनिवार रात कुलेराज खाना खाने के बाद सोने चला गया था। रविवार सुबह उसकी मां मालती देवी ने देखा कि कुलेराज की लाश घर के सामने लगे आम के पेड़ पर गमछे के फंदे के सहारे लटक रह रही है। जानकारी पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। मालती देवी ने इसकी सूचना सोनवा पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से लाश को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सोनवा विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया कुलेराज ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed