{"_id":"6ae38b27fde580dc520614ba","slug":"boiling-oil-thrown-on-cook-in-dispute-referred-shravasti-news-c-104-1-slko1011-124158-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: विवाद में रसोइया पर फेंका खौलता तेल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: विवाद में रसोइया पर फेंका खौलता तेल, रेफर
Thu, 29 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। बहराइच-भिनगा फोरलेन मार्ग पर भिनगा क्षेत्र के पटना खरगौरा गांव के पास स्थित निषाद ढाबा में बुधवार रात मामूली विवाद में रसोइया पर उसके साथी ने खौलता तेल फेंक दिया। गंभीर हालत में रसोइया को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच और मेडिकल कॉलेज से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पटना खरगौरा निवासी पंचराम (28) फोरलेन किनारे स्थित निषाद ढाबा पर रसोइया का काम करते हैं। बुधवार रात किसी बात को लेकर उनका गोतवा गांव निवासी जगन्नाथ निषाद व रामू पंडित से विवाद हो गया। देखते-ही-देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोप है कि जगन्नाथ ने अंगीठी पर रखा खौलता तेल पंचराम पर फेंक दिया। ढाबा कर्मियों ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। पंचराम को एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी मोहम्मद आरिफ खान ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।