{"_id":"69348740f93ed359e20205bb","slug":"dead-body-of-an-old-woman-found-floating-in-a-well-shravasti-news-c-104-1-slko1011-116278-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कुएं में उतराता मिला वृद्धा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कुएं में उतराता मिला वृद्धा का शव
Sun, 07 Dec 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी लेते थाना प्रभारी।- संवाद
श्रावस्ती/तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत फतुहापुर के मजरा बेडसरी निवासी रामदुलारी (70) का शव शनिवार सुबह घर के पास कुएं में उतराता मिला। पुलिस ने शव कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुत्र माता प्रसाद ने बताया कि उनकी मां रामदुलारी बीमार रहती थीं। उनकी मानसिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी, वह अचानक कहीं भी चली जाती थीं। शुक्रवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठे तो मां बिस्तर पर नहीं थीं, जिसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की।
उनका शव घर से लगभग 40 मीटर दूर स्थित कुएं में उतराता मिला। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय और लक्ष्मणपुर चौकी प्रभारी उमेश वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ भरत पासवान ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। हर पहलू की जांच की जा रही है।