{"_id":"6470987ba7b02e3f9c013b56","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-the-forest-under-suspicious-circumstances-srawasti-news-c-13-1-256285-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: संदिग्ध हालात में जंगल में लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: संदिग्ध हालात में जंगल में लटकता मिला युवक का शव
Fri, 26 May 2023 05:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 26 May 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
सुजौली थाना क्षेत्र का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मिहींपुरवा (बहराइच)। सुजौली थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का शव संदिग्ध हालात में जंगल में एक पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहा के बद्रीपुरवा निवासी करन (22) का शव संदिग्ध हालात में शुक्रवार की सुबह जंगल में लगे एक पेड़ से लटकता मिला। जंगल में शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं मौत की सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
मृतक के बड़े भाई अजय ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह खाना खा कर सो गया था। सुबह उठने पर वह बिस्तर पर नहीं था। जिसके बाद से उसे ढूंढ़ा जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों से उसका शव मिलने की सूचना मिली। भाई ने इसके अलावा और कुछ भी जानकारी होने से मना कर दिया। थाना प्रभारी ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पड़ताल की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।