फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Sun, 06 Jun 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree under suspicious circumstances
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम नासिरगंज महदेवा के मजरा कुम्हारनपुरवा निवासी बाउर (28) पुत्र भागीरथ का शव पेड़ से लटकता पाया गया है। घर के बटवारे को लेकर उसका अपनी मां व भाई के साथ आए दिन विवाद हो रहा था। शुक्रवार को भी बाउर का अपनी मां से विवाद हुआ था। इसके बाद फिर वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जिसकी लाश शनिवार घर के पास एक आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकती मिली।
विज्ञापन

गर्दन में रस्सी बंधी थी, जबकि देखने से ऐसा लग रहा था कि वह गले में बंधी रस्सी के सहारे जमीन पर बैठा हो। परिवारीजन ने सोनवा पुलिस को सूचना दिए बगैर आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की बहन सुमन ने अपने भाई बाउर की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सुमन के अनुसार बाउर की ससुराल नजदीक ही है, लेकिन घटना की सूचना ससुराल में भी नहीं दी गई। बिना सूचना दिए ही लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सोनवा सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। लाश का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। यदि कोई तहरीर मिली तो जांच की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed