{"_id":"5da35f1c8ebc3e01431c1a27","slug":"dead-body-found-on-missing-ninth-day-srawasti-news-lko4867037192","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक की नौवें दिन मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक की नौवें दिन मिली लाश
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। दुर्गा पूजा देखने के लिए तीन अक्तूबर को घर से निकला संकल्पा कला निवासी युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पत्नी की तहरीर पर मल्हीपुर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार रात खावां खुर्द स्थित बाढ़ राहत केंद्र के निकट युवक की लाश खड्ड में दिखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम संकल्पा कला निवासी गंगाराम (35) पुत्र चंद्रिका प्रसाद तीन अक्तूबर को दुर्गा पूजा देखने के लिए थाना क्षेत्र के ही खांवा कला गया था। वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने मल्हीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को कुछ ग्रामीणों को बाढ़ रहात केंद्र खावा खुर्द के पास एक मकान के निकट दुर्गंध महसूस हुई।
इस पर जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो वहां बने शौचालय के गड्ढे में एक युवक की लाश पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया। वहीं सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने कपड़े से लाश की पहचान गंगाराम के रूप में की।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडे व एसएसआई राजकुमार पांडे ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। वहीं शायमा देवी ने अपने पति की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।