{"_id":"5f7607a98ebc3e9c0873d44f","slug":"dead-body-found-in-the-forest-srawasti-news-lko543028581","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरिहरपुर गांव निवासी एक अधेड़ का शव भिनगा जंगल में मिला। वह रविवार की सुबह जड़ी बूटी की तलाश में जंगल गया था, जहां से वापस नहीं लौटा। मामले में उसकी पत्नी ने भिनगा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर निवासी रामफेरन (50) रविवार सुबह जड़ी बूटी लेने भिनगा जंगल गया था। जहां से वापस घर नहीं लौटा। जिसकी परिवारीजनों सहित ग्रामीणों ने जंगल में तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। मामले में सोमवार को रामफेरन की पत्नी रामपति ने भिनगा कोतवाली में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
इसके साथ ही परिवारीजन ग्रामीणों के साथ रामफेरन की जंगल में तलाश कर रहे थे। इस दौरान भिनगा जंगल के अंटा तिराहे के उत्तर परिवारीजनों को दुर्गंध का अहसास हुआ। इस पर परिवारीजनों ने मौके पर जाकर देखा तो रामफेरन का शव पड़ा था। इसकी सूचना परिवारीजनों ने भिनगा कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सीओ हौसला प्रसाद व प्रभारी निरीक्षक ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।