फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Daughters will learn self defense tricks in school

बेटियां स्कूल में सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

Mon, 25 Oct 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Daughters will learn self defense tricks in school
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुररानी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बेटियां स्कूल में आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी। इसके लिए 150 उच्च प्राथमिक विद्यालय के साथ पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का चयन किया गया है। इन बालिकाओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाली बेटियां आत्मरक्षा के मामले में जल्द ही आत्मनिर्भर होंगी। इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेटियों को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए 150 उच्च प्राथमिक विद्यालय के साथ जिले के पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण देने के लिए जिले में चयनित व्यायाम शिक्षक की सेवाएं ली जाएंगी। इस प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक विद्यालय से औसतन सौ छात्राएं शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन

इस संबंध में सर्व शिक्षा अभियान में बालिका शिक्षा समन्वयक अजीत उपाध्याय ने बताया कि विगत दो वर्ष से इस तरह के प्रशिक्षण का आयोजन जिले में नहीं हुआ था। लेकिन कोविड की स्थिति सामान्य होने के बाद जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिलाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण 27 अक्तूबर से प्रारंभ होगा। पहले चरण में केवल 150 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को शामिल किया गया है। इसमें अधिकांश विद्यालय नगर व उनके आसपास के हैं। इन विद्यालयों के साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को भी इसका लाभ मिलेगा। पहले चरण में करीब 15 हजार 500 छात्राओं को प्रशिक्षण मिलेगा। जबकि दूसरा चरण दिसंबर माह में प्रारंभ होगा। इसमें भी 150 विद्यालयों को चयनित किया जाएगा। जिसमें प्रति विद्यालय औसतन सौ बच्चे उपलब्धता के आधार पर प्रशिक्षित होंगे।

बालिकाओं की शिक्षा के साथ-साथ उनकी सुरक्षा व शारीरिक विकास भी आवश्यक है। इसीलिए 150 विद्यालयों का चयन करके वहां की छात्राओं को जूडो-कराटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे उनको आत्मरक्षा का ज्ञान तो मिलेगा ही साथ ही वह स्वस्थ भी रहेंगी। -प्रभुराम, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed