{"_id":"647e2a0d5d6ec5a0550a69c4","slug":"culture-has-to-be-awakened-in-children-srawasti-news-c-13-1-274095-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बच्चों में संस्कृति को करना होगा जागृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बच्चों में संस्कृति को करना होगा जागृत
Tue, 06 Jun 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। संस्कार भारती अवध प्रांत व उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से पारंपरिक लोक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। भिनगा के स्वामी दयाल सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अपनी कलाओं का संरक्षण एवं संवर्धन किये जाने की आवश्यकता है। पाश्चात्य संस्कृति आज भारतीय कलाओं को अपने मकड़जाल में जकड़ता जा रहा है। इससे मुक्ति के लिए अपने बच्चों में संस्कृति को जागृत करना होगा तथा विभिन्न कलाओं को प्रोत्साहन देना होगा। इस दौरान संस्कृति विभाग के संगठन मंत्री दिनेश सिंह ने कहा कि आज पारंपरिक लोक कलाएं विलुप्त होत जा रही है।
ऐसी दशा में उनका संरक्षण संवर्धन आवश्यक है। इसी उद्देश्य के तहत इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर प्रशिक्षिका उर्मिला पांडे, सुनील तिवारी, बीना गुप्ता, गोपीनाथ, उमेश मिश्रा, जय प्रकाश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।