फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A woman got killed in bhinga kotwali in Shravasti.

Shravasti: घर में अकेली महिला का सिर कुचल कर हत्या, लथपथ पड़ा मिला शव

Mon, 19 Dec 2022 04:35 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Dec 2022 04:35 PM IST
सार

श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में एक महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
A woman got killed in bhinga kotwali in Shravasti.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुटुहुरू गांव में घर पर अकेले रही महिला की ईंट से मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सोमवार सुबह होने पर ससुरालीजनों ने इसकी सूचना गिलौला पुलिस व मृतका के मायके में दिया। घटना की सूचना पर एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन


भिनगा कोतवाली क्षेत्र के पटना खरगौरा निवासी चंद्रभूषण तिवारी ने अपनी पुत्री शशि शुक्ला (25) का विवाह सात वर्ष पूर्व गिलौला थाना क्षेत्र के गुटुहुरू गांव निवासी निरंकार उर्फ अनिल शुक्ला पुत्र राम उदार शुक्ला के साथ किया था। अनिल शुक्ला बहराइच में गार्ड की नौकरी करता है।
विज्ञापन


प्रतिदिन की भांति अनिल रविवार रात बहराइच ड्यूटी करने चला गया था। घर पर शशि शुक्ला अकेली थी। जबकि राम उदार शुक्ला गांव में ही बने दूसरे घर पर था। रविवार देर रात राम उदार घर पहुंचा और आवाज लगाई तो कोई नहीं बोला। इसके बाद राम उदार बरामदे में सोने चला गया। सोमवार सुबह राम उदार जब उठा तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा खोल कर देखने पर शशि शुक्ला का शव बेड के बगल जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। राम उदार ने इसकी सूचना गिलौला पुलिस व मृतका के मायके पक्ष के लोगों को दिया। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस जांच कर रही है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी अरविंद कुमार मौर्य व सीओ इकौना एमपी शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया।


मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जांच की। मृतका के भाई राहुल तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed