{"_id":"59a99dc34f1c1b43738b4b46","slug":"191504288195-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो 350 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक किलो 350 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किलो 350 ग्राम चरस के साथ तस्कर दबोचा
सिरसिया (श्रावस्ती)। एसएसबी ने मुखबिर की सूूचना पर गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। वन चौकी तकिया के निकट गिरफ्तार युवक के कब्जे से टीम ने एक किलो 350 ग्राम चरस बरामद किया। जिसे बाद में सिरसिया पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी सी कंपनी सोनपथरी में तैनात एसआई जितेंद्र सिंह यादव को गुरुवार मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक नेपाल से चरस लेकर भारत आ रहा है। जितेंद्र सिंह ने हमराह संदीप कुमार, कांस्टेबल शेखर कुमार, व राजकुमार के साथ मिलकर वन चौकी तकिया के निकट घेराबंदी कर दी। इस दौरान नेपाल की ओर से जंगल के रास्ते उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। युवक एसएसबी के जवानों को देख कर नेपाल की ओर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह पर एसएसबी टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से टीम ने एक किलो 350 ग्राम नेपाली चरस बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मनोहरापुर निवासी लालाराम के रूप में हुई। जिसे बाद में एसएसबी के जवानों द्वारा सिरसिया पुलिस के हवाले कर दिया गया। जहां सिरसिया पुलिस ने लालाराम के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।