फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   मुंबई कमाने गए युवक की घर पहुंची लाश

मुंबई कमाने गए युवक की घर पहुंची लाश

Sat, 29 Jul 2017 10:03 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
मुंबई कमाने गए युवक की घर पहुंची लाश
लक्ष्मननगर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर के मजरा लखाहीखास निवासी एक युवक छह माह पूर्व मजदूरी करने मुंबई गया था। जहां उसकी संदिग्ध बीमारी से मौत हो गई। शुक्रवार गांव पहुंची लाश का देर शाम परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

लखाहीखास निवासी राम फेरन उर्फ फेरई (30) पुत्र तीरथ राम छह माह पूर्व मेहनत मजदूरी करने मुंबई गया था। जहां वह दिहाड़ी पर काम कर रहा था। रामफेरन की कुछ दिन पूर्व अचानक तबियत खराब हो गई। जिसका मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उसकी मौत हो गई। साथ में मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों द्वारा शुक्रवार को फेरई की लाश को लखाही खास लाया गया। जिसका देर शाम परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed