फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cousins drowned in mountain drain, death

पहाड़ी नाले में डूबीं चचेरी बहनें, मौत

Fri, 10 Jul 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Cousins drowned in mountain drain, death
सिरसिया (श्रावस्ती)। जमनी कला के मजरा दुरदुरपुर निवासी दो चचेरी बहनें शुक्रवार को गांव निवासी एक किसान के खेत में धान की रोपाई करने गई थी। जहां किसान ने दोनों से रोपाई न कराकर उन्हें वापस घर भेज दिया। दोनों बहने लौटते समय मसहा कला स्थित पहाड़ी नाले में तेज बहाव के कारण डूब गई। इससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनी कला के मजरा दुरदुरपुर निवासी मालिक राम की ओर से शुक्रवार को खेत में धान की रोपाई कराई जा रही थी। इस दौरान गांव निवासी सीतापति (11) पुत्री बालकराम अपनी चचेरी बहन पूनम (10) पुत्री राजाराम के साथ खेत में धान की रोपाई करने गई थी। जहां मालिक राम ने दोनों से धान की रोपाई न कराकर उन्हें वापस घर भेज दिया। जहां से लौटते समय रास्ते में मसहा कला नाला पड़ता है।
विज्ञापन

इसे पार करने के दौरान बहाव तेज होने से दोनों बहने नाले में बहने लगीं। दोनों की चीख पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे लोग उन्हें बचाने के लिए जब तक मौके पर पहुंचते सीतापती व पूनम की पहाड़ी नाले में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बहनों के शव को पहाड़ी नाले से खोज निकाला। इसके साथ ही इसकी सूचना सिरसिया पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय के साथ पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने दोनों बहनों के शवों का पंचनामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। दो चचेरी बहनों की मौत के बाद से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed