{"_id":"601ec8e08ebc3ed64a725d3b","slug":"council-school-will-open-from-wednesday-gunjega-kakhara-srawasti-news-lko563531621","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय, गूंजेगा ककहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय, गूंजेगा ककहरा
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय भिनगा में मौजूद शिक्षक।
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। मार्च 2021 से बंद परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 10 फरवरी से खोल दिया जाएगा। ऐसे में व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त कराई जा रही हैं। जिससे छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही विद्यालय आने वाले बच्चों को कोविड-19 का खतरा न रहे। इसके लिए कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन भी कराया जाएगा। करीब दस माह बाद विद्यालयों में चहल पहल होगी।
इसे लेकर शिक्षक भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब तक विद्यालय तो नियमित खुलते रहे हैं। लेकिन वहां शिक्षक के अतिरिक्त किसी भी छात्र अथवा छात्रा को आने की इजाजत नहीं थी। विद्यालय खुलने के बाद पढ़ाई का कार्य भी पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा। इसे लेकर अभिभावक भी प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार बताते हैं कि 10 फरवरी से उच्च प्राथमिक विद्यालय खोले जाने है। जिसकी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय भिनगा
भिनगा नगर में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में करीब दस माह बाद बुधवार से ककहरा सुनाई देगा। अब तक यहां तैनात शिक्षिक विद्यालय समय में बगैर किसी काम के बैठे रहते थे। जिससे उन्हें असुविधा हो रही थी। विद्यालय खुलने के बाद बच्चों की चहल पहल होगी। इसे लेकर उनके मन में भी उत्साह था।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय बंदरहा दक्षिणी
नगर पालिका कार्यालय के बगल स्थित इस विद्यालय में भी दस माह बाद बच्चों का आगमन होगा। इसके लिए कक्षा कक्षों में सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करा ली गई है। वहीं इसके विपरीत विद्यालय में मौजूद संसाधन पूरी तरह से बदहाल है। यहां व्याप्त गंदगी व उगी झाड़ियां व्यवस्था की पोल खोल रही हैं।
कंपोजिट विद्यालय कटरा
बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती से सटे कटरा के इस विद्यालय को कंपोजिट विद्यालय का दर्जा प्राप्त है। विद्यालय खुलने की सूचना के बाद कक्षाओं सहित विद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई है। यही स्थिति जिले के अन्य विद्यालयों की भी है। जहां सफाई व्यवस्था व रंगरोगन का कार्य पूरा कराया जा चुका है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय सत्ती चौरा
भिनगा नगर के इस विद्यालय में भी सफाई व्यवस्था चाक चौबंद कर ली गई है। विद्यालय में मौजूद शिक्षक आपस में बैठ कर विद्यालय में बच्चों के आने को लेकर चर्चा कर रहे थे। उनका मानना था कि बच्चों के आ जाने से अब विद्यालय में चहल पहल बढ़ जाएगी।