फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Corona vaccination rehearsal at five locations

पांच स्थानों पर कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

Tue, 05 Jan 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination rehearsal at five locations
श्रावस्ती। कोरोना टीकाकरण का ड्राई रन मंगलवार को जिले में पांच स्थानों पर किया गया। इस दौरान जिले में पांच स्थानों पर छह साइट बना कर 300 लोगों को इस प्रक्रिया में शामिल किया गया। डीएम व सीएमओ स्वयं संयुक्त जिला चिकित्सालय में मौजूद रहे। ड्राई रन में शामिल सभी लाभार्थी स्वास्थ्य कर्मी थे। जिन्हें पहले चरण में टीका लगाने के लिए पोर्टल पर सूचीबद्ध किया जा चुका है।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन आने वाली है। यह वैक्सीन आम लोगों को कैसे लगे इसकी तैयारी के लिए मंगलवार को ड्राई रन किया गया। ड्राई रन में संयुक्त जिला चिकित्सालय, सीएचसी भिनगा, पीएचसी हरिहरपुर रानी व सीएचसी सिरसिया के साथ मल्हीपुर को शामिल किया गया था। इसमें से संयुक्त जिला चिकित्सालय में टीकाकरण के लिए दो साइटें चयनित की गईं।
विज्ञापन

ड्राई रन में लाभार्थियों के रूप में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों का पंजीकरण भी ड्राई रन के लिए बनाए गए पोर्टल पर किया गया था। सभी कर्मचारियों को त्रिस्तरीय टीकाकरण प्रक्रिया से गुजारा गया। सभी के हाथों में वैक्सीन लगाने से लेकर उन्हें घर भेजने तक की सारी प्रक्रिया अपनाई गई। इस दौरान पूरे जिले में 600 लाभार्थियों के रूप में हेल्थ केयर वर्कर व 25 कर्मचारी जिन्हें टीकाकरण के लिए तैयार किया गया, वह शामिल रहे। टीकाकरण प्रक्रिया ठीक से हो इसलिए आयोजित ड्राई रन को देखने के लिए डीएम टीके शिबु, एसपी अरविंद कुमार मौर्य व सीएमओ डॉ. एपी भार्गव संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में हेल्थ केयर वर्करों का टीकाकरण होना है। इसके लिए जिले में 2781 हेल्थ वर्करों का पंजीकरण कोरोना वैक्सीनेशन पोर्टल पर किया जा चुका है। इन्हीं वर्करों में से 300 वर्करों को ड्राई रन में शामिल किया गया। कोरोना वैक्सीनेशन के समय 0.5 एमएल की डोज मसल्स में लगाई जाएगी। इसके लिए ड्राई रन के दौरान वैक्सीनेटर द्वारा इंजेक्शन में वैक्सीन भरने का अभ्यास किया गया।
वैक्सीन को प्लस टू से लेकर प्लस 8 डिग्री सेल्सियस के बीच में रखने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिले स्तर पर फ्रीजर व स्टोर की व्यवस्था की गई है। जहां वैक्सीन रखी जाएगी। वैक्सीन सीसीटीवी व पुलिस की निगरानी में रखी जाएगी।
टीकाकरण के लिए प्रत्येक स्थान पर पांच कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इसमें से एक वैक्सीनेटर, दूसरा वैक्सीनेशन ऑफीसर प्रथम जिसमें पुलिस कर्मी शामिल होंगे। तीसरा वेरीफायर जिसमें आंगनबाड़ी, आशा व संगिनी शामिल होंगी। चौथे में वैक्सीनेशन ऑफीसर थर्ड होगा। जो एक कमरे में टीकाकरण के बाद बैठाए गए व्यक्ति पर वैक्सीन के प्रभाव की निगरानी करेगा। जबकि पांचवां व्यक्ति गेट पर पुलिस व होमगार्ड कर्मी होगा। जो सब कुछ ठीक है या नहीं इसकी सूचना देगा।
जिले में आठ स्थानों पर वैक्सीनेशन करने की तैयारी की गई है। इसमें से एक संयुक्त जिला चिकित्सालय, छह सीएचसी व एक हरिहरपुररानी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शामिल किया गया है।

सीएमओ डॉ. एपी भार्गव का कहना है कि जिले में टीकाकरण की तैयारी पूरी हो गई है। पांच स्थानों पर छह साइट बनाकर ड्राई रन भी कराया जा चुका है। पहले चरण में हेल्थ केयर वर्कर जिनकी संख्या 2781 है। उन्हें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed