फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Corona stopped brother and sister's marriage

कोरोना ने रोकी भाई और बहन की शादी

Thu, 26 Mar 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Corona stopped brother and sister's marriage
जमुनहा (श्रावस्ती)। एक घर से बुधवार को भाई की बरात बहराइच जानी थी जबकि इसी घर में बहन की बरात गुरुवार को आनी थी लेकिन कोरोना वायरस ने इन दोनों शादियों से जुड़े बरातियों को घरों में ही कैद कर दिया। वहीं बरात के स्वागत के लिए लगाए गये टेंट भी उखाड़ने कोई नहीं आया। मामला मल्हीपुर के वीरगंज बाजार का है जहां भाई-बहन की डोली एक दिन के अंतराल पर उठनी पहले से तय थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मल्हीपुर के वीरगंज बाजार निवासी राहुल आजम सिद्दीकी पुत्र मो. हाशिम सिद्दीकी का निकाह बहराइच के थाना खैरीघाट पोस्ट इटहा गांव देवदत्तपुर निवासी कमर अली की बेटी नगमा से होना था। इसके लिए 25 मार्च को बरात जमुनहा से बहराइच के लिए जानी थी। यही नहीं हाशिम की ही बेटी आसना का निकाह बहराइच के थाना रिसिया के गांव नरसिंहडीहा निवासी महमूद अहमद सिद्दीकी के बेटे अतीक अहमद सिद्दीकी से होना था लेकिन कोरोना वायरस के चलते दोनों शादियां स्थगित कर दी गईं।
विज्ञापन

इस दौरान हाशिम ने गुरुवार को बरातियों का स्वागत करने के लिए जो तंबू-कनात लगवाया था उसे उखाड़ने भी कोई नहीं आया। हाशिम ने बताया कि देश पहले है, विवाह तो अगली तारीख को हो जाएगा। आपस में बात हो गई है कि जब कोरोना वायरस का खतरा पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगा, तब नई तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed