फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   corona

79 और लोग मिले कोरोना संक्रमित, 43 लोग हुए ठीक

Wed, 28 Apr 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
corona
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में 79 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2586 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 787 एक्टिव मामले हैं। अब तक इससे 28 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 43 लोग कोरोना से मुक्त हो कर स्वस्थ्य भी हुए।
विज्ञापन

बुधवार को आई कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट में सिरसिया में एक, श्रावस्ती में दो, भिठौरा रामसहाय में एक, कथरा में एक, कलेक्ट्रेट कालोनी में दो, धरसवां में एक, अंसारी मोहल्ला में दो, खेदूपरवा में एक, भिनगा में पांच, नवोदय विद्यालय में चार, हनुमानगढ़ी में दो, असईनुरवा में एक, बांसकुड़ी में एक, गोड़पुरवा में दो, पुरैनिया में एक, रूपम नगर भिनगा में एक, इकौना में एक, बेलहरी में दो, मोहनपुर में एक, भैसाही जमुनहा में पांच, लालकैंदुआ में एक, गेंहुआभारी में तीन, लक्ष्मनपुर में नौ, खां साहब पुरवा में दो, टड़वा महंथ में एक, हजरिया महरौली में एक, टीचर्स कालोनी इकौना में एक, इलाहाबाद बैंक इकौना में एक, रानकुंडा में चार, बढ़ईपुरवा में तीन, मोहनीपुर में दो, केशवापुर में एक, सलारगंज में एक, कमलिया में एक, गिलौला में एक, पचदेवरी में एक, सिविल लाईन बहराइच में एक, सुबिखा में दो, मुरावनपुरवा में दो, बैरागीजोत में चार व्यक्ति सहित कुल 79 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 28 लोगों को लेबल टू हास्पिटल भंगहा में भर्ती कराया गया है। जबकि शेष लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक कुल 299438 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 296666 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 2589 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 28 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में कुल 787 एक्टिव मामले हैं। जिले में मौजूदा समय 101 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 13, गिलौला में 14, भंगहा में 19, जमुनहा में 19, सिरसिया में 22 व भिनगा में 14 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एपी भार्गव बताते हैं कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सेनेटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed