{"_id":"60884bd98ebc3e2456615a34","slug":"corona-srawasti-news-lko575979648","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम आइसोलेटेड मरीजों का गूगल शीट पर विवरण भरकर अपडेट करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम आइसोलेटेड मरीजों का गूगल शीट पर विवरण भरकर अपडेट करें अधिकारी
विज्ञापन
गूगल शीट पर होम आइसोलेटेड मरीजों का अपडेट जरूरी
-- नोडल अधिकारियों के साथ बैठक बाद डीएम का निर्देश
फोटो- 07
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे संक्रमितों से फोन पर हालचाल लिया जाए। यदि किसी मरीज का नंबर नही मिलता है तो निगरानी टीमों के माध्यम से स्थलीय सत्यापन कर सही मोबाइल नंबर पता कराकर इसकी सूची अपडेट कर गूगल शीट पर अवश्य अपलोड की जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी टीके शिबु ने दिया। वह मंगलवार को कोरोना संक्रमण की रोकथाम से जुड़े नोडल अधिकारियों के साथ एक बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गूगल शीट में होम आइसोलेशन कर रहे व्यक्ति का नाम, केस आईडी नंबर, लिंग, उम्र, पता, न्याय पंचायत का नाम, मोबाइल नंबर, होम आइसोलेशन प्रारंभ की तिथि एवं समाप्ति की तिथि का उल्लेख करते हुए इसे अनिवार्यतौर पर प्रतिदिन अपडेट किया जाए। इस दौरान कोई भी होम आइसोलेशन वाला व्यक्ति ज्यादा परेशानी बताए तो उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जाए ताकि उचित इलाज सुविधा दी जा सके। इसके साथ ही सभी नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटर का भी निरीक्षण करें। और यह देखें कि पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर एवं सेनेटाइजर आदि की उपलब्धता है या नहीं। यदि कोई कमी है तो उसे अवश्य बताया जाए ताकि उस कमी को दूर कराया जा सके।
डीएम ने कहा कि नोडल अधिकारी निगरानी टीमों के साथ बैठक कर उन्हें एक्टिव रखें तथा गांव में कोई भी प्रवासी आए तो तत्काल उसकी जांच करा कर पहले क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाए। लगातार बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के पालन को प्रेरित कर इस बात के लिए भी जागरूक बनाया जाए कि लोग बिना कारण घरों से बाहर न निकलें, स्वयं सुरक्षित रहें तथा परिवार को भी सुरक्षित और स्वस्थ्य रखें।