फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   corona

82 और लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक हुआ ठीक

Tue, 27 Apr 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
corona
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 82 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2505 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 751 एक्टिव मामले हैं। जबकि 28 लोगों की मौत भी हो गई। वहीं एक व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ्य भी हुआ।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार आई रिपोर्ट में बंठिहवा में एक, शिवाजीपुरम में तीन, पटेलनगर में एक, लेंगड़ी गूलर में एक, एडीएम आवास में एक, कलेक्ट्रेट कालोनी में एक, सेमरी में एक, रमखड़वा में एक, बैरागीजोत में तीन, अतरपरी में दो, सीएमओ आफिस में एक, हरिहरपुररानी में एक, सीडीएच में पांच, पुलिस लाईन में एक, सोहेलवा में छह, पखरपुर सिरसिया में चार, जरवल सिरसिया में एक, तकिया में एक, बेलहरी में एक, जोखवा में एक, सिरसिया तीन, रानीपुर डोमाई में एक, घोघवा कला में एक, डौराबोझी में एक, सोनौढ़ा तराई में एक, दहावर कला में तीन,
विज्ञापन

बेचूबाबा में एक, गोड़धोई में एक, भटपुरवा में एक, गोडिय़नपुरवा में एक, पटखौली कला में एक, इटौंझा में एक, सिरवारपुरवा में एक, तुरहनी में एक, धुसवा में दो, परसौरा में एक, सुखौडिय़ा में एक, रामपुर में तीन, मनिकौरा में एक, नगरौर में एक, रेवली में एक, गिरंट बाजार में एक, दरगाह शरीफ में एक, टिकरिया में एक, औरैया निधान में एक, गुल्लाबीर में एक, पट्टी में एक, रामपुर पैंड़ा में छह, कल्यानपुर में एक, खड़ैला में एक, गिलौला सोसाईटी एक व्यक्ति सहित कुल 82 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से एक व्यक्ति को लेबल हास्पिटल भंगहा में भर्ती कराया गया है। जबकि शेष लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं एक व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ भी हुआ। जिले में अब तक कुल 295999 लोगों की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 294833 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 2505 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 28 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में कुल 751 एक्टिव मामले हैं। जिले में मौजूदा समय 97 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 13, गिलौला में 15, भंगहा में 17, जमुनहा में 16, सिरसिया में 22 व भिनगा में 14 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एपी भार्गव बताते हैं कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सेनेटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed