{"_id":"5ffc7abd8ebc3e33de66c12a","slug":"corona-confirmed-in-two-people-30-active-cases-srawasti-news-lko559332858","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, 30 एक्टिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, 30 एक्टिव केस
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ कर 1324 पहुंच गई है।
वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में सिरसिया के सुइया निवासी दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। जिले में अब तक दो लाख चार हजार 715 लोगों का कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है।
इनमें 1324 लोग कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना के चलते अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में मौजूदा समय एक्टिव केस 30 हैं व सात कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें भिनगा में पांच व जमुनहा में दो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बिना मास्क घरों से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखें।